महिलाओं ने किया मशरूम उत्पादन:मास्टर ट्रेनर सुधा देवी ने समूह की महिलाओं जैविक खेती के लिए किया जागरूक
औरैया के ग्राम भर्सेन में 18 दिन पूर्व बोई गई मशरूम की फसल का उत्पादन शुरू हो गया है। 25 अक्टूबर 2026 को पॉलिथीन बैगों में मशरूम उगने से ग्रामीणों की थाली को पोषण से भरपूर भोजन मिलने लगा है। मास्टर ट्रेनर सुधा देवी ने समूह की महिलाओं को जैविक पद्धति से मशरूम उत्पादन के लिए जागरूक किया था। महिलाएं अब सफलता से उत्पादन कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि, बचत और ताजी सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। महिला बाल विकास समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कम लागत में अधिक आय अर्जित कराकर सशक्त बनाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)