इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम से 24 एसी समेत लाखों का सामान चोरी:ताला तोड़कर चोरी के बाद अपना ताला लगा गए चोर, कई दिनों तक निकालते रहे माल

Oct 30, 2026 - 14:33
0
इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम से 24 एसी समेत लाखों का सामान चोरी:ताला तोड़कर चोरी के बाद अपना ताला लगा गए चोर, कई दिनों तक निकालते रहे माल
आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत मदिया कटरा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के एक गोदाम को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर गोदाम के पीछे की तरफ लगे शटरों के ताले तोड़कर वहां रखा करीब 23 से 24 नग इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में अलग-अलग कंपनियों के एसी, फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मदिया कटरा निवासी सचिन गोयल पुत्र महेंद्र कुमार गोयल की गोयल एंड कंपनी के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान है। उनकी दुकान बिल्लोचपुरा में है। दुकान में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण उन्होंने मदिया कटरा स्थित एक गोदाम किराये पर ले रखा है। इसी गोदाम में विभिन्न कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखे जाते थे। सचिन गोयल के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने गोदाम की पीछे की बाउंड्री की तरफ लगे शटरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद वहां अपना ताला लगा दिया, जिससे चोरी की घटना का तत्काल पता नहीं चल सका। चोरों ने अलग-अलग तारीखों में गोदाम से सामान पार किया। जब उन्होंने गोदाम में रखे स्टॉक का मिलान किया तो करीब 23 से 24 नग सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान में वोल्टास, हिताची और मित्सुबिशी कंपनियों के एसी, फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं। कारोबारी की तहरीर पर हरीपर्वत थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User