करवाचौथ पर पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा:बरेली में पति पुलिस के साथ होटल पहुंचा, बोला-मैं सिर्फ नाम का हस्बैंड

Oct 30, 2026 - 22:36
0
करवाचौथ पर पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा:बरेली में पति पुलिस के साथ होटल पहुंचा, बोला-मैं सिर्फ नाम का हस्बैंड
करवाचौथ की रात जब महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, उसी रात बरेली के एक होटल में पति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया। बदायूं निवासी पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी युवक के संपर्क में है। वह पत्नी का पीछा करते हुए बदायूं से बरेली पहुंच गया। होटल में पत्नी और युवक के होने की पुष्टि के बाद उसने पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। रात करीब 2 बजे पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 314 में छापा मारा। वहां महिला और युवक मिले। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। ट्रेन में युवक के साथ दिखी पत्नी, पीछा करते हुए बरेली पहुंचा पति बदायूं के लालपुल थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी दीपक साहू के मुताबिक, उसकी शादी 15 जुलाई 2024 को पड़ोस में रहने वाली सृष्टि साहू से लव मैरिज के रूप में हुई थी। दीपक छोले-भटूरे का काम करता है। करवाचौथ के दिन वह किसी काम से बदायूं स्टेशन गया था। वहां उसने पत्नी को एक युवक के साथ ट्रेन में बैठते देखा। शक होने पर वह भी उसी ट्रेन में सवार हो गया और दोनों का पीछा करने लगा। दीपक के अनुसार, दोनों बरेली पहुंचे और कई होटलों में कमरा तलाशने के बाद सरन हॉस्पिटल के पास स्थित एक होटल में ठहरे। होटल की जानकारी मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। रात 2 बजे होटल के कमरे में मिला महिला और युवक दीपक की सूचना पर कोतवाली पुलिस होटल पहुंची। पुलिस ने कमरा नंबर 314 का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने पर युवक बनियान और शॉर्ट्स में मिला, जबकि महिला बिस्तर पर कंबल ओढ़े बैठी थी। पुलिस दोनों को अपने साथ कोतवाली ले आई। पति ने लगाए गला दबाने और बच्चे को न अपनाने के आरोप दीपक ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगे थे। सवा साल की शादी में पत्नी करीब छह महीने ही उसके साथ रही, जबकि बाकी समय मायके में बिताया। उसका कहना है कि दोनों का 5-6 महीने का बेटा शिवांश है, लेकिन पत्नी बच्चे को अपना मानने से भी इनकार करती है। दीपक ने यह भी आरोप लगाया कि एक बार सोते समय पत्नी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की थी। उसके मुताबिक, पत्नी और उसके मायके वाले उसे धमकाते थे। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा और मामले में कार्रवाई की मांग की। पति बोला- मैं सिर्फ नाम का पति बनकर रह गया था दीपक का आरोप है कि पत्नी पिछले दो महीने से मायके में रह रही थी। उसे घर भेजने की बात करने पर ससुराल वाले कहते थे कि उनकी बेटी अपनी मर्जी से जहां चाहे रह सकती है। दीपक के मुताबिक, होटल में मिले युवक रोहित मिश्रा ने उससे कहा कि उसका सृष्टि से पांच साल से प्रेम संबंध है। दीपक ने बच्चे के पितृत्व पर भी सवाल उठाया। उसका कहना है कि इसकी सच्चाई डीएनए जांच से ही सामने आएगी। उसने पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की है। कोतवाली में बच्चे को लेकर विवाद कोतवाली पहुंचने के बाद महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान छह महीने के बच्चे को लेकर भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। काफी देर बाद दीपक बच्चे को अपने साथ ले गया। उसका आरोप है कि बच्चे की जान को खतरा हो सकता है। दीपक ने पत्नी और उसके मायके वालों पर दूसरे युवकों को प्रेमजाल में फंसाने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User