इंदिरा-मैराथन के लिए 19नवंबर को बदलेगा रोडवेज बसों का रूट:सिविल लाइंस में एंट्री बंद, बसें शास्त्री ब्रिज से परेड ग्राउंड पहुंचेंगी

Nov 16, 2026 - 22:37
0
इंदिरा-मैराथन के लिए 19नवंबर को बदलेगा रोडवेज बसों का रूट:सिविल लाइंस में एंट्री बंद, बसें शास्त्री ब्रिज से परेड ग्राउंड पहुंचेंगी
प्रयागराज में 19 नवंबर को आयोजित होने वाली इंदिरा मैराथन को देखते हुए रोडवेज बसों के रूट में बदलाव किया गया है। इसके लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत लखनऊ, प्रतापगढ़ और वाराणसी की ओर से आने वाली रोडवेज बसें निर्धारित रास्तों से होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेंगी। वहीं, कानपुर, रीवा और बांदा की ओर से आने-जाने वाली बसों के लिए भी अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। लखनऊ, प्रतापगढ़ और वाराणसी की बसें इस रास्ते से आएंगी इन शहरों की ओर से आने वाली सभी रोडवेज बसें एनएच-19 (पुराना एनएच-2) का इस्तेमाल करेंगी। ये बसें सहसों, अंदावा और शास्त्री ब्रिज होते हुए सरदार पटेल संस्थान के सामने से परेड ग्राउंड में प्रवेश करेंगी। वापसी में बसें जीटीओ जवाहर चौराहे से अपने गंतव्य की ओर जाएंगी। कानपुर की बसें नेहरू पार्क से चलेंगी कानपुर की ओर से आने और जाने वाली सभी रोडवेज बसों का संचालन नेहरू पार्क से किया जाएगा। यात्रियों को इसी निर्धारित स्थान से बसें मिलेंगी। रीवा और बांदा की बसों के लिए अलग रूट रीवा और बांदा की ओर से आने-जाने वाली रोडवेज बसें गोहनिया से डायवर्ट होंगी। ये बसें रामपुर पुलिस चौकी, नैनी और लेप्रोसी चौराहे होते हुए नवप्रयागम से पहले निर्धारित रास्ते से संचालित की जाएंगी। सिविल लाइंस में रोडवेज बसों की एंट्री प्रतिबंधित डायवर्जन प्लान के मुताबिक, इंदिरा मैराथन के दौरान सिविल लाइंस क्षेत्र और विद्यावाहिनी रोडवेज गेट में सभी प्रकार की रोडवेज बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए निर्धारित रूट और बस संचालन स्थल की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User