तेलियरगंज में चलती सड़क पर कार में लगी आग:दो मिनट में जलकर हुई राख, पुल के दोनों तरफ लगा लंबा जाम
प्रयागराज के तेलियरगंज में सोमवार को मेहदौरी पुलिस चौकी के पास एक फोर्ड फिगो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में कार जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सड़क किनारे सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी गमलों तक पहुंच गईं। इससे गमलों की क्यारी भी जलकर राख हो गई। घटना शहर की व्यस्त सड़क पर हुई। कार में आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा के चलते पुल के दोनों तरफ वाहनों का आवागमन रुक गया। इससे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और घंटों जाम की स्थिति बनी रही। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू कार में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन दोबारा शुरू हो सका। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर टीम में ये कर्मचारी रहे शामिल आग बुझाने पहुंची टीम में चालक राकेश चौबे, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, फायरमैन शिवमूरत यादव, नारायण यादव, संजय कुमार, दीपक कुमार और राजेंद्र कुमार शामिल रहे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। कार का नंबर UP 70 EA 2245 बताया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)