इनोवा की टक्कर से साइकिल सवार इलेक्ट्रिशियन की मौत:लखनऊ में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

Nov 10, 2026 - 15:56
0
इनोवा की टक्कर से साइकिल सवार इलेक्ट्रिशियन की मौत:लखनऊ में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में इनोवा क्रिस्टा की टक्कर से घायल साइकिल सवार इलेक्ट्रिशियन रामनरायन (60) की 9 नवंबर को ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके बेटे आकाश ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आकाश के मुताबिक, उनके पिता आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमिलिया के रहने वाले थे। वह बिजनौर थाना क्षेत्र की ओमेक्स सिटी में किराए का कमरा लेकर इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। आकाश ने बताया कि 8 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे रामनरायन बिजनौर बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से अपने कमरे की ओर जा रहे थे। औरंगाबाद पुलिस चौकी तिराहे के पास सामने से आ रही इनोवा क्रिस्टा (यूपी32 एलए 3838) ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से रामनरायन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आकाश की शिकायत पर बिजनौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User