डेढ़ माह से लापता युवती का जंगल में मिला कंकाल:बिजनौर में चुन्नी से गला घोंटाकर चाकू से काटा, आरोपी अरेस्ट
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में सोमवार को डेढ़ माह से लापता युवती का कंकाल बबनपुरा के पास जंगल में युवती का कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि शादी का दबाव बनाने पर उसने प्रेमिका की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद चाकू से उसका गला काट दिया था। एसपी ग्रामीण गौतम राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। पढ़िए पूरी मामला… दरअसल, चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर गांवड़ी निवासी मदन सिंह की 26 वर्षीय बेटी राखी 28 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी। वह गांव के पास ही एक कुल्हड़ बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। राखी की मां रेखा देवी की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मोबाइल की कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने राखी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें एक नंबर से उसकी लगातार बातचीत होने की जानकारी मिली। इसी आधार पर पुलिस ने गांव गंधौर, थाना हीमपुर दीपा निवासी विकास पिता शीशराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में विकास ने राखी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। डेढ़ साल से थे प्रेम संबंध, शादी के दबाव पर रची हत्या की साजिश पुलिस के अनुसार, विकास इंटर पास है और जेसीबी चलाकर खनन का काम करता है। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कुतुबपुर गांवड़ी में किराये पर रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान राखी से हुई। राखी भी इंटर पास थी। करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि राखी उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। मना करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। कुछ दिन पहले राखी उसके घर पहुंच गई थी। वहां उसने विकास की पत्नी के सामने खुद को गर्भवती बताते हुए सभी को फंसाने की धमकी दी थी। आरोपी के मुताबिक, उसने किसी तरह युवती को समझाकर शांत किया, लेकिन वह लगातार शादी का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर उसने राखी की हत्या की योजना बना ली। चाय-समोसा खिलाने के बाद जंगल में ले गया पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन विकास राखी को चांदपुर ले गया। वहां उसने उसे चाय, समोसा और कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद ई-रिक्शा और ऑटो से उसे बबनपुरा के पास नहर की पटरी से सटे जंगल में ले गया। वहां उसने शराब में कोल्ड ड्रिंक मिलाकर खुद पी और राखी को भी जबरन पिलाई। इसके बाद शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विकास ने राखी की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से गला काट दिया और शव को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। निशानदेही पर कंकाल और कपड़े बरामद सोमवार को आरोपी की निशानदेही पर पुलिस और जनपदीय फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से राखी का कंकाल बरामद किया। मौके से मरून रंग का दुपट्टा, नीले-काले-बादामी रंग की चप्पल, फटी गुलाबी फ्रॉक, अंतःवस्त्र और सफेद धातु की पायल भी मिली। इसके अलावा शराब का खाली पाउच और स्प्राइट की बोतल बरामद हुई। एसपी ग्रामीण गौतम राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)