इशिता विश्वकर्मा ने ब्रजरज उत्सव में दी प्रस्तुति:मथुरा के रेलवे ग्राउंड में ‘एक राधा दीवानी, एक मीरा दीवानी’ और ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ पर झूमे श्रोता

Oct 29, 2026 - 09:24
0
इशिता विश्वकर्मा ने ब्रजरज उत्सव में दी प्रस्तुति:मथुरा के रेलवे ग्राउंड में ‘एक राधा दीवानी, एक मीरा दीवानी’ और ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ पर झूमे श्रोता
मथुरा के धोली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में चल रहे ब्रजरज उत्सव में बुधवार रात भजन गायिका इशिता विश्वकर्मा ने अपनी सुरीली आवाज से भक्ति की ऐसी छटा बिखेरी कि पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। इशिता ने ‘एक राधा दीवानी, एक मीरा दीवानी’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘सोलह शृंगार’ जैसे गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी गायकी पर दर्शक झूमते और तालियां बजाते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान इशिता विश्वकर्मा ने अपनी प्रभावशाली आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक भावों से जुड़े गीतों ने माहौल को खास बना दिया। जैसे ही उन्होंने लोकप्रिय भजन ‘एक राधा दीवानी, एक मीरा दीवानी’ प्रस्तुत किया, श्रोताओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक रंग भर दिया। संगीत और भक्ति के इस संगम का लोगों ने खूब आनंद लिया। संगीत की दुनिया में बनाई खास पहचान इशिता विश्वकर्मा देश के चर्चित संगीत रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ की विजेता रह चुकी हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखने वाली इशिता को संगीत की शिक्षा बचपन से ही अपनी मां तेजल विश्वकर्मा से मिली। उन्होंने कम उम्र में ही गायन की दुनिया में कदम रखा और अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वर्ष 2019 में ‘सा रे गा मा पा’ का खिताब जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हुआ। वह ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे मंच पर भी अपनी गायकी का हुनर दिखा चुकी हैं। रोजाना उमड़ रहे सैकड़ों दर्शक ब्रजरज उत्सव में सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। बुधवार रात इशिता विश्वकर्मा की प्रस्तुति ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User