आगरा में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार:मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया, सुबह से छाये बादल

Oct 29, 2026 - 08:50
0
आगरा में आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार:मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया, सुबह से छाये बादल
आगरा में गुरुवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। तड़के हल्की ठंड महसूस की गई। दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों में ऐसा ही मौसम रहेगा। 29-30 अक्टूबर को बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी या बारिश की संभावना बनी रहेगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि 31 अक्टूबर से मौसम साफ रह सकता है। इसके बाद बारिश या आंधी के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। तापमान में उतार-चढ़ाव मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को रात के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि दिन का तापमान समान बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, मंगलवार को भी अधिकतम तापमान इतना था। वहीं, न्यूनतम तापमान मंगलवार के 16.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले बढ़कर 16.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोकि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कल भी बादल छाये रहेंगे मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा में 29-30 अक्टूबर को बादल छाये रहेंगे। बादल छाये रहने के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है। 31 अक्टूबर से आसमान साफ रहने से दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, हालांकि रात के समय इसमें बदलाव संभव है। अक्टूबर में सामान्य से 56% कम बारिश मानसून के बाद अक्टूबर में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 28 अक्टूबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 18.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 56 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User