पैड़ी के 56 घाट, 30 लाख दीपक जलाने की तैयारियां:6 नवंबर से 8 नवम्बर तक राममंदिर का वैभव देखने लायक होगा

Oct 29, 2026 - 09:55
0
पैड़ी के 56 घाट, 30 लाख दीपक जलाने की तैयारियां:6 नवंबर से 8 नवम्बर तक राममंदिर का वैभव देखने लायक होगा
अयोध्या में योगी आदित्यनाथ सरकार का 10 दीपोत्सव 7 नवंबर को मनाया जाएगा। 7 नवंबर को राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा दियों को जलाया जाएगा। इस बार फिर 30 लाख दीपो को जला कर पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया विश्व कीर्तिमान बनाए जाने की तैयारी है। राम जन्मभूमि मंदिर में भी दीपोत्सव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। रामलला के मंदिर में एक लाख दीपक जला कर मंदिर को प्रकाशित किया जाएगा। राम जन्मभूमि मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य महंत राजकुमार का कहना है कि दीपोत्सव में मंदिर परिसर को विभिन्न लाइटों से जगमगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर को विभिन्न फूलों से सजाया जाएगा। एक लाख दीपो को प्रज्वलित करके संपूर्ण मंदिर परिसर को जगमगाने की तैयारी की गई है। इसके लिए संतो, स्वयंसेवी संस्थाओं और मंदिर परिसर के कर्मचारियों को दीपो को जलाने की जिम्मेदारी दी गई है। 6 नवंबर से 8 नवम्बर तक मंदिर का वैभव देखने लायक होगा। वहीं दीपोत्सव की तैयारी को लेकर श्रद्धालु में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि रामलला के मंदिर का दर्शन कर अलग ही अहसास हुआ। दीपोत्सव देखने की बहुत उत्सुकता है। अब राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियों के 2 और विजुअल्स देखिए,,,,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User