सोनभद्र के रिहंद जलाशय में लापता युवक का शव मिला:असनहर गांव के पास पानी में उतराता दिखा, नाराज होकर घर से निकला था
सोनभद्र के रिहंद जलाशय में मंगलवार को 22 वर्षीय प्रीतम विश्वकर्मा का शव मिला। वह कई दिनों से लापता था। असनहर गांव के पास जलाशय में शव उतराता देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान कराई। युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रीतम पिपरी थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ वार्ड नंबर-4 का रहने वाला था। वह अजय विश्वकर्मा का बेटा था। परिजन कई दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे। उसका पता नहीं चलने पर उन्होंने 23 अक्टूबर को पिपरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। नाराज होकर घर से जाने की बात आई सामने जानकारी के अनुसार, प्रीतम किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था और फिर वापस नहीं लौटा। मंगलवार को रिहंद जलाशय में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान प्रीतम विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक दिलीप सिंह और पूर्व सभासद अजीत गुप्ता उर्फ मंटू समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवक की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह फिलहाल, प्रीतम की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)