विहिप के दो पदाधिकारी पुतला जलाने पर भिड़े:ललितपुर में प्रदर्शन के दौरान नोकझोंक, जिला मंत्री ने संगठन मंत्री को पुतला जलाने से रोका
ललितपुर में 28 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री ध्रुव साहू और संगठन मंत्री अमन के बीच जिला प्रशासन का पुतला जलाने को लेकर नोकझोंक हुई। इस घटना का वीडियो उसी दिन शाम करीब 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
नामदेव परिवार पर एक समुदाय के लोगों द्वारा मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रदर्शन किया।
दोपहर करीब 3 बजे कार्यकर्ता जिला प्रशासन का पुतला लेकर घंटाघर मैदान पहुंचे। जिला मंत्री ध्रुव साहू ने कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोका। एक कार्यकर्ता पुतला जलाने पर अड़ा रहा, जबकि संगठन मंत्री अमन ने उसे पुतला जलाने के लिए कहा।
इस पर जिला मंत्री ध्रुव साहू ने कहा कि पुतला जलाने की बात नहीं हुई थी और डीएम-एसपी को ज्ञापन देना तय हुआ था। उन्होंने संगठन मंत्री अमन से कहा, “आप यहां संगठन मंत्री हैं और कल यहां से चले जाएंगे। दिमाग न लगाइए, कोई पुतला नहीं फूंकेगा।” संगठन मंत्री अमन ने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार काम किया जाएगा। इसके बाद ध्रुव साहू पुतला उठाकर वहां से चले गए। वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)