इटावा अंडरब्रिज में 5 फीट पानी में फंसी दो कारें:2 घंटे बाद जेसीबी क्रेन से निकाला, थार में पिता-पुत्र थे सवार

Sep 26, 2026 - 17:03
0
इटावा अंडरब्रिज में 5 फीट पानी में फंसी दो कारें:2 घंटे बाद जेसीबी क्रेन से निकाला, थार में पिता-पुत्र थे सवार
इटावा में 22 घंटे से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के कारण शनिवार दोपहर मैनपुरी फाटक रेलवे अंडरब्रिज में करीब पांच फीट पानी भर गया। पानी के बीच से निकलने की कोशिश में थार और किया कार फंस गईं। थार में करहल निवासी दिनेश सिंह अपने बेटे के साथ सवार थे। कार पानी में बंद होने के बाद दोनों अंदर फंस गए और किसी तरह बाहर निकले। नगर पालिका की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और क्रेन से दोनों कारों को बाहर निकाला। लगातार बारिश से अंडरब्रिज पूरी तरह जलमग्न हो गया था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पानी से निकलने की कोशिश में दो कारें फंस गईं। पानी इंजन और साइलेंसर तक पहुंचने के बाद दोनों वाहन बंद हो गए। इसके बाद कारों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया। कर्मचारी ने रोका, फिर भी पानी में चली गई थार मैनपुरी के करहल निवासी दिनेश सिंह बेटे के साथ थार से इटावा आए थे। दिनेश ने बताया कि अंडरब्रिज के पास मौजूद कर्मचारी ने पानी ज्यादा होने की जानकारी दी थी, लेकिन उनका बेटा बात नहीं समझ पाया। थार पानी में पहुंचते ही बंद हो गई। पिता-पुत्र कार में फंस गए और किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। जेसीबी-क्रेन से दो घंटे में निकालीं कारें कारों के फंसने की सूचना पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जेसीबी और क्रेन की मदद से दोनों कारों को पानी से बाहर निकाला गया। अंडरब्रिज में जमा पानी निकालने के लिए मोटर लगातार चलाई जा रही है। दूसरी कार से खिंचवाकर निकली किया कार के चालक ने घटना के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। बाद में उसने अपनी कार को दूसरी कार से खिंचवाया और अंडरब्रिज से बाहर ले गया। बारिश जारी रहने के कारण अंडरब्रिज में जलभराव की समस्या बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User