श्रावस्ती में फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम:आत्मनिर्भर बनीं युवतियां, शुरू किया अचार का बिजनेस

Sep 26, 2026 - 17:03
0
श्रावस्ती में फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम:आत्मनिर्भर बनीं युवतियां, शुरू किया अचार का बिजनेस
श्रावस्ती में सीमावर्ती क्षेत्र की युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सीमा चौकी सुइयां में 3 से 27 अगस्त तक चले इस शिविर में क्षेत्र की 10 युवतियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान युवतियों को अचार सहित विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्हें स्वच्छता मानकों, आकर्षक पैकेजिंग और बाजार में उत्पाद बेचने (मार्केटिंग) के तरीकों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ग्राम भचकाई की रोशनी व मीनू तथा ग्राम तालभगौरा की लक्ष्मी, अर्पिता कुमारी और पूनम जायसवाल ने संयुक्त रूप से अचार बनाने का काम शुरू कर दिया है। इन युवतियों द्वारा तैयार किए गए अचार की अब स्थानीय और नजदीकी बाजारों में बिक्री भी शुरू हो गई है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User