इटावा की डॉक्टर ने बैंकॉक में व्याख्यान दिया:विश्व राइनोलॉजी कांग्रेस-2026 में डॉ. रितु गुप्ता ने नाक और साइनस के बारे में दी स्पीच
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई की डॉक्टर डॉ. रितु गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इटावा और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित विश्व राइनोलॉजी कांग्रेस-2026 में उन्हें मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया। इस सम्मेलन में उन्होंने नाक और साइनस से जुड़ी बीमारियों के इलाज पर अपनी जानकारी साझा की। सोमवार सुबह 10 बजे कुलपति अजय कुमार सिंह ने डॉ ऋतु गुप्ता को विश्विद्यालय का नाम रोशन करने पर बधाई दी। डॉ. रितु गुप्ता यूपीयूएमएस के नाक, कान और गला (ईएनटी) विभाग में एडिशनल प्रोफेसर हैं। उन्होंने सम्मेलन में लंबे समय तक रहने वाली नाक और साइनस की सूजन की बीमारी के इलाज पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि हर मरीज की बीमारी और जरूरत अलग होती है। ऐसे में मरीज की स्थिति के अनुसार इलाज करना जरूरी है। उन्होंने इलाज के नए तरीकों और आधुनिक तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी। यूपी से अकेली डॉक्टर इस सम्मेलन में डॉ. रितु गुप्ता उत्तर प्रदेश की एकमात्र ईएनटी विभाग की शिक्षक रहीं, जिन्हें मुख्य व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने सम्मेलन के वैज्ञानिक सत्रों में भी हिस्सा लिया। यहां उन्होंने नाक और साइनस की बीमारी के ऑपरेशन से जुड़े जरूरी पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए। कुलपति ने दी बधाई सोमवार सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय कुमार सिंह ने डॉ. रितु गुप्ता को इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात बताया। विश्वविद्यालय का बढ़ाया मान डॉ. गुप्ता ने विदेशी विशेषज्ञों के बीच अपनी बात रखकर भारतीय चिकित्सा क्षेत्र की पहचान को मजबूत किया है। उनकी इस उपलब्धि से यूपीयूएमएस सैफई के साथ पूरे इटावा जिले का मान बढ़ा है। विश्वविद्यालय चिकित्सा शिक्षा, मरीजों के इलाज और शोध के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)