राजा भैया के बेंती राजभवन में निकली कलश यात्रा:कुंडा, बाबागंज, बिहार और कालाकांकर के श्रद्धालु हुए शामिल, 17-20 नवंबर तक श्रीराम कथा
प्रतापगढ़ में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में 17 नवंबर से श्रीराम कथा शुरू होगी। कथा के आयोजन से पहले सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें कुंडा, बाबागंज, बिहार और कालाकांकर क्षेत्र की दर्जनों ग्रामसभाओं के श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। नगर पंचायतों और ब्लॉक परिसरों में हुआ कलश पूजन कलश यात्रा से पहले कुंडा, हीरागंज, मानिकपुर और डेरवा नगर पंचायत कार्यालय परिसर समेत विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से कलश पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर निर्धारित मार्गों से बेंती स्थित कथा स्थल की ओर रवाना हुए। यात्रा में रोर, पुवांसी, मलावां, छतार, महराजपुर और उमरापट्टी ग्रामसभा के श्रद्धालु शामिल रहे। कन्हैया नगर चौराहा (रायपुर, बारी), मंडलभासौ, तारापुर तिराहा और बढ़ईपुर पुल पर ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। कई गांवों और चौराहों से होकर गुजरी यात्रा कलश यात्रा काशीपुर-हरिहरपुर मार्ग, हनुमान मंदिर उमरी बुजुर्ग, कानूपुर और सराय महासिंह होते हुए भिटारा तिराहा पहुंची। इसके बाद कमासिन मंदिर और हीरागंज में श्रद्धालुओं ने यात्रा का अभिनंदन किया। आगे नौढ़िया मंदिर, शकरदहा, रामनगर चौराहा बेधन और समसपुर दामू के नगरहन पुरवा चौराहे पर भी स्वागत की व्यवस्था की गई। इसके बाद यात्रा आजाद नगर चौराहा, राइस मिल रामगढ़ और बिहार-कुंडा मोड़ होते हुए सराय तिराहा पहुंचेगी। यहां से श्रद्धालु बेंती राजभवन स्थित श्रीराम कथा स्थल पहुंचेंगे। 17 से 20 नवंबर तक चलेगी श्रीराम कथा बेंती राजभवन के परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों को कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कलश यात्रा के जरिए क्षेत्र के लोगों में आयोजन को लेकर धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)