इटावा में जैन समाज ने मनाया भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव
इटावा. जैन समाज की ओर से भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। जैन मंदिरों में सुबह से धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के दर्शन कर जलाभिषेक एवं शांतिधारा की। विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना आयोजित हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में निर्वाण लड्डू अर्पित कर मोक्ष एवं कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। दीपावली पर जैन मंदिर परिसर को दीपकों से रोशन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर देश और समाज में शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। निर्वाण लड्डू चढ़ाने के बाद समाजजनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समाज के अध्यक्ष नवनीत जैन, महामंत्री मनोज जैन, उपाध्यक्ष देवेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष पीयूष जैन, संरक्षक चेतन पाटनी, पारस जैन, मुन्नालाल पाटोदी, मदनमोहन जैन, राजेंद्र जैन और समाजजन शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)