बाइक सवार को बचाने में खंती में पलटी स्कूल बस:18 बच्चों को आई मामूली चोट, चालक और कंडक्टर घायल

Nov 05, 2026 - 12:03
0
बाइक सवार को बचाने में खंती में पलटी स्कूल बस:18 बच्चों को आई मामूली चोट, चालक और कंडक्टर घायल
रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के काजीपुर तेलियानी गांव में गुरुवार सुबह एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज की बस सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में 18 बच्चों को मामूली चोटें आईं। चालक और कंडक्टर घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस बच्चों को लेने गांव पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, गांव में पानी की टंकी के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User