जालौन में पूर्व BDC सदस्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा:फावड़े से किए गए 5 से 6 वार, SP ने SI पर की कार्रवाई

Nov 16, 2026 - 20:43
0
जालौन में पूर्व BDC सदस्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा:फावड़े से किए गए 5 से 6 वार, SP ने SI पर की कार्रवाई
जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुसमरा गांव में पूर्व BDC सदस्य राजेश कुमार सलोनिया की फावड़े से हमला कर हत्या के मामले में SP सुरेशचंद्र रावत ने कार्रवाई की है। उन्होंने संबंधित हल्का प्रभारी SI जयकिशोर को पुलिस लाइन भेज दिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजेश के सिर पर पांच से छह गहरे वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच से छह गहरे घाव पूर्व BDC सदस्य राजेश कुमार सलोनिया की हत्या की गंभीरता का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके सिर पर फावड़े से पांच से छह गहरे वार किए गए थे। चोटें इतनी गंभीर थीं कि सिर का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई चोटों से हमले की गंभीरता का पता चला है। रिपोर्ट के बाद परिवार में एक बार फिर कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने जिस बेरहमी से राजेश पर हमला किया, उससे उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। परिवार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। खेत से घर लौटते समय घेरकर किया हमला बताया जाता है कि राजेश सलोनिया खेत से बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चार से पांच हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उन्हें पकड़कर काबू में किया और फिर फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हल्का प्रभारी को पुलिस लाइन भेजा वारदात के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच SP सुरेशचंद्र रावत ने संबंधित हल्का प्रभारी SI जयकिशोर को पुलिस लाइन भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल है। SP ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को विवेचना में शामिल कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User