जिला अस्पताल में पिता ने बेटे का स्ट्रेचर खींचा:पीलीभीत में लखनऊ की टीम ने ओटी, लैब, डायलिसिस सेंटर और आईसीयू का जायजा लिया
पीलीभीत जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ से स्टेट रिव्यू मिशन की टीम पहुंची। टीम ने महिला अस्पताल और नए-पुराने जिला अस्पताल के ओटी, लैब, डायलिसिस सेंटर और आईसीयू समेत कई विभागों का निरीक्षण किया। इसी दौरान एक मरीज के पिता को खुद स्ट्रेचर खींचकर बेटे को ले जाते देखा गया। ओटी से बेटे को लेकर निकले पिता, खुद खींचा स्ट्रेचर निरीक्षण के दौरान नवाबगंज निवासी मनोहर अपने बेटे को ओटी से बाहर लेकर आए। उनका बेटा स्ट्रेचर पर लेटा था। उसे दूसरी जगह ले जाने के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिला तो मनोहर खुद ही स्ट्रेचर खींचने लगे। यह पूरा घटनाक्रम निरीक्षण कर रही टीम के सामने हुआ। इसके बाद मरीजों को स्ट्रेचर से ले जाने के लिए तैनात कर्मचारियों की उपलब्धता और उनकी जिम्मेदारी पर सवाल उठे। 70 से अधिक अटेंडेंट की है तैनाती जिला अस्पताल में मरीजों की मदद के लिए 70 से अधिक कर्मचारियों को अटेंडेंट के तौर पर तैनात किया गया है। इनका काम मरीजों को व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के जरिए एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचाना है। इसके बावजूद मरीज के पिता को खुद स्ट्रेचर खींचना पड़ा। टीम में ये अधिकारी रहे शामिल स्टेट रिव्यू मिशन की टीम में डॉ. सत्यप्रकाश, एसीएमओ रामपुर और मनीश कुमार, एएम मुरादाबाद शामिल रहे। सीएमओ कार्यालय के कई कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद थे। टीम ने अस्पताल के अलग-अलग विभागों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति जांची। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य अरुण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)