जौनपुर में जन एकता यात्रा निकली:धनंजय सिंह और बृजेश सिंह ने किया नेतृत्व, सरदार पटेल की जयंती पर निकली यात्रा

Oct 31, 2026 - 12:30
0
जौनपुर में जन एकता यात्रा निकली:धनंजय सिंह और बृजेश सिंह ने किया नेतृत्व, सरदार पटेल की जयंती पर निकली यात्रा
जौनपुर में शनिवार को राष्ट्रवादी नौजवान सभा की ओर से जन एकता यात्रा निकाली गई। पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह ने इसका नेतृत्व किया। यात्रा सुबह करीब 11 बजे मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज से शुरू हुई। यात्रा चहारसू चौराहा, कोतवाली, ओलंदगंज और जेसीज चौराहे से होते हुए तिलकधारी सिंह महाविद्यालय स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला पहुंची। इसका आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर किया गया था। देखें, 3 तस्वीरें… कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के डमरू वादन से हुई। इसके बाद धनंजय सिंह और बृजेश सिंह ने सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। धनंजय सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता और अखंडता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में योगदान देने की अपील की। बृजेश सिंह ने कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया। यात्रा के कारण शहर में कई जगह जाम लगा, जिससे पुलिस को यातायात संभालने में परेशानी हुई। बॉर्डर पर रोके गए कई लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। बाद में धनंजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद उन्हें प्रवेश मिला, लेकिन तब तक यात्रा समापन की ओर बढ़ चुकी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User