भेड़ियागढ़ में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह मनाया:लौहपुरुष के आदर्शों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
गोरखपुर में भेड़ियागढ़ स्थित पटेल सेवा संस्थान, असुरन चौराहे पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राकेश कुमार और सिंचाई विभाग के श्री ई. संत सुरेमन चौधरी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नन्हे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रभान वर्मा ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। आयोजन में भगवान चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, बृजेश चौधरी, विवेक पटेल, गुरु प्रताप सिंह, पीएन सिंह, राकेश सिंह सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)