लखनऊ अखिलेश यादव ने आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्धांजलि दी:बोले - जनता ने मन बना लिया भाजपा का सफाया हो इस बार,10 साल में 500 से अधिक प्राइवेट अस्पताल रेजिस्टर हुए
लखनऊ में शनिवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि देने पहुंचे । शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की 137वीं जयंती पर पुष्प अर्पित किया । गोमती नदी तट स्थित आचार्य नरेंद्र देव समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें याद किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव उच्च कोटि के शिक्षक रहे, समाजवादी आंदोलन को एक नए रूप में आगे बढ़ाया। उनका मानना था कि शांतिपूर्ण क्रांति ही समाज को दिशा दिला सकती है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हम उनकी विचारधारा को अपना रहे हैं। हम सभी महापुरुषों का सम्मान करते हैं । जिन्होंने समाजवाद को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया उनको ज्यादा से ज्यादा पढ़ना चाहिए। ‘बीजेपी को साफ करने का जनता ने मन बनाया’ भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि नकारात्मक सोच का दल है, दरार वादियों का एक गुट है। वह पॉलीटिकल पार्टी नहीं गैंग है। वहीं सरदार पटेल जी को हम लोग इसलिए भी याद करते हैं कि उन्होंने कम्युनल फोर्स आरएसएस को बैन किया था। गृहमंत्री के दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि बहुत देर कर दी मेहरबाँ आते-आते। उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो इस बार। ‘10 साल में 500 प्राइवेट अस्पताल रेजिस्टर हुए’ अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए तैयार है। ये लोग यूपी से हटेंगे तो देश से हटेंगे। पिछले 10 साल में 500 से ज्यादा प्राइवेट नर्सिंग होम या अस्पताल रजिस्टर हुए बीजेपी की सरकार में। ये जानबूझकर सरकारी अस्पतालों का इलाज खत्म कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की स्थिति इतनी बदहाल कभी नहीं रही। आम आदमी के लिए इलाज बेहद चुनौती पूर्ण हो गया है। होम मिनिस्टर को यह देखना चाहिए कि सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ अन्याय क्यों हो रहा है। उत्तर प्रदेश में, सबसे ज्यादा हत्याएं क्यों हो रही हैं, दलित समाज के लोग सबसे ज्यादा क्यों पीड़ित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)