उन्नाव में बोलेरो मैक्स से 215 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; 68,800 रुपए बताई कीमत

Nov 02, 2026 - 19:24
0
उन्नाव में बोलेरो मैक्स से 215 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; 68,800 रुपए बताई कीमत
उन्नाव के बीघापुर में दीपावली और भैयादूज से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को 215 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा। पनीर बोलेरो मैक्स में नीले रंग के पीपों में रखा था। पीपों में गंदा पानी भरा होने के साथ ही पनीर भी अस्वच्छ हालत में मिला। टीम ने इसे खाने के लिए असुरक्षित होने की आशंका पर मौके पर ही नष्ट करा दिया। पनीर की अनुमानित कीमत 68,800 रुपए बताई गई है। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बीघापुर थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में कार्रवाई की। विभाग के मुताबिक, खाद्य कारोबार अमन दीक्षित और सरवन दीक्षित से जुड़ा है। टीम को बोलेरो मैक्स में पनीर ले जाते हुए मिला। जांच में वाहन में खाद्य कारोबार के लिए जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण भी नहीं पाया गया। रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर करीब 215 किलो पनीर नष्ट कराया। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने शाम 7 बजे कार्रवाई की जानकारी दी। त्योहारों पर बढ़ जाती है मिलावट की आशंका दीपावली और भैयादूज पर मिठाई, दूध, पनीर और खोया समेत अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए विभाग निरीक्षण और नमूने लेने का अभियान चला रहा है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रखरखाव, साफ-सफाई और कारोबारियों के लाइसेंस व पंजीकरण की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार वर्मा, महेश कुमार, पंकज कुमार यादव, रुचि बाजपेयी और आकांक्षा जायसवाल मौजूद रहीं। विभाग ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अभियान जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User