शेयर स्टॉक में बेहतर रिर्टन का झांसा देकर 8.40-लाख ठगे:24 घंटे में 600 का प्राफिट देकर फंसाया, एफडी तोड़कर लगायी रकम

Nov 02, 2026 - 19:24
0
शेयर स्टॉक में बेहतर रिर्टन का झांसा देकर 8.40-लाख ठगे:24 घंटे में 600 का प्राफिट देकर फंसाया, एफडी तोड़कर लगायी रकम
कल्याणपुर निवासी व्यवसायी को एप के जरिए शेयर स्टॉक में निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 8.40 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने निवेश की गई रकम निकालने की बात कही तो उससे और निवेश को कहा गया। विरोध पर व्हाट्सएप ग्रुप से रिमूव करने के साथ ही एप भी बंद हो गई। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। 26 अगस्त को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया नारामऊ रतन प्लेनेट निवासी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बीते 26 अगस्त को आर-सेवन-एट-नाइन मार्केट विजन नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। जिसमें लोग निवेश करने पर बेहतर रिटर्न मिलने की आपस में बात कर रहे थे। कुछ दिन बाद एक रिया कपूर नाम की लड़की ने कॉल कर कहा कि वह अप-स्टॉक्स की संस्था अप्रिक्स से बात कर रही है। शेयर स्टॉक में निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलने की बात कही। इसपर डीमैट अकाउंट खोला, साथ ही गूगल प्ले स्टोर से अप्रिस एप डाउनलोड की। जिसके माध्यम से शुरुआत में 10 हजार रुपये निवेश किया। 24 घंटे में 600 रुपये रिटर्न मिल गया। पीड़ित ने लिया पर्सनल लोन हिमांशु के मुताबिक झांसे में आकर उन्होंने कई बार में 8.40 लाख रुपये निवेश कर दिया। इसके लिए अपनी बैंक एफडी तुड़वाई साथ ही पर्सनल लोन भी लिया। 6-7 बैंक खातों में रुपए डलवाए गए। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User