रामजीलाल बोले-दलित समाज का रुझान तेजी से सपा की ओर:भाजपा सरकार को बताया आरक्षण विरोधी, 5 नवंबर को दलित महासम्मेलन

Nov 02, 2026 - 19:24
0
रामजीलाल बोले-दलित समाज का रुझान तेजी से सपा की ओर:भाजपा सरकार को बताया आरक्षण विरोधी, 5 नवंबर को दलित महासम्मेलन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन सोमवार शाम करीब 4 बजे हाथरस स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने 15 नवंबर को आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होने वाले दलित महासम्मेलन की तैयारियों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सुमन ने कहा कि दलित समाज का रुझान तेजी से सपा की ओर बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, आगरा में होने वाला महासम्मेलन दलित समाज को नई राजनीतिक दिशा देगा। उन्होंने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर सवाल उठाते हुए कहा कि दलित समाज में इनके खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। सुमन ने कहा कि आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है। अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अंगद का पैर’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए सुमन ने कहा कि ब्रिटिश साम्राज्य हमेशा नहीं टिक सका, इसलिए किसी भी राजनीतिक दल की सत्ता स्थायी नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राम मंदिर और मथुरा जैसे मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान बेरोजगारी, गरीबी और रोजी-रोटी की समस्याओं से भटका रही है। सरकारी उपक्रमों के निजीकरण का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि इससे दलित और पिछड़े वर्गों के आरक्षण आधारित रोजगार के अवसरों पर असर पड़ेगा। सुमन ने दावा किया कि एससी-एसटी कल्याण योजनाओं के लिए आवंटित बजट का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा खर्च नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी कल-कारखानों को लगातार बेच रहे हैं। सुमन ने प्रधानमंत्री को ‘गद्दार’ भी कहा। आजम खान के खिलाफ की जा रही साजिश प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ रहे हैं और बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों को उन्होंने राजनीतिक साजिश बताया। सुमन ने कहा कि आजम खान को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा। बैठक में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, बनी सिंह बघेल, बृजमोहन राही, लल्लन बाबू एडवोकेट, रामनारायण काके सहित काफी लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User