मिर्जापुर में किसानों का ई-लॉटरी से चयन होगा:3 नवंबर को कृषि यंत्रों के लिए खुलेगी लॉटरी

Nov 02, 2026 - 19:24
0
मिर्जापुर में किसानों का ई-लॉटरी से चयन होगा:3 नवंबर को कृषि यंत्रों के लिए खुलेगी लॉटरी
मिर्जापुर में सिटी ब्लॉक के पिपराडांड़ स्थित कृषि भवन के सभागार कक्ष में 3 नवंबर को आयोजित बैठक को ई-लॉटरी निकाली जाएगी। यह कार्रवाई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष होगी। विभागीय पोर्टल के माध्यम से 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों और कृषि रक्षा उपकरणों की बुकिंग कराने वाले सभी किसानों को ई-लॉटरी में प्रतिभाग करने के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि ई-लॉटरी के दौरान किसानों का चयन समिति की देखरेख में किया जाएगा। जो किसान निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होंगे, उनकी अनुपस्थिति में भी चयन प्रक्रिया नहीं रोकी जाएगी। ऐसे किसानों का चयन अन्य किसानों की उपस्थिति में समिति द्वारा पूरा कराया जाएगा। विभाग ने पात्र किसानों से निर्धारित तिथि और समय पर कृषि भवन पहुंचने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User