गाजियाबाद में आजाद समाज पार्टी का धरना, नारेबाजी:मुरादनगर में बिजली विभाग के खिलाफ दिया धरना, एसडीएम भी मौके पर पहुंची

Nov 02, 2026 - 19:41
0
गाजियाबाद में आजाद समाज पार्टी का धरना, नारेबाजी:मुरादनगर में बिजली विभाग के खिलाफ  दिया धरना, एसडीएम भी मौके पर पहुंची
गाजियाबाद के मुरादनगर में विद्युत विभाग पर कथित भ्रष्टाचार का एक प्रकरण सामने आया है। यहां भ्रष्टाचार को लेकर सोमवार को आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने धरना दिया। जहां नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। मुरादनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस से भी तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद मोदीनगर एसडीएम कोमल पंवार भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने 15 दिन का समय दिया आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। लेकिन लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी शिकायत को सुनने के लिए तैयार नहीं थे। इसी पर आजाद समाज पार्टी सामाजिक मुद्दों को लेकर लगातार विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करा रही थी। जहां अवैध तरह से वसूली के आरोप लगाए। कहा की टीमें दीपावली से पहले अलग अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को परेशान करती हैं। यह धरना अधिशासी अभियंता मुरादनगर डिवीजन पर दिया गया। जिसमें स्थानीय लोगों की अलग अलग मांगे रखीं। एसीपी मसूरी सुनील कुमार और एसडीएम मोदीनगर कोमल पंवार मौके पर पहुंची। जहां जनता के समाधान का आश्वासन देते हुए विद्युत विभाग को 15 दिन का समय दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User