जल परी शो पर लापरवाही में दो पुलिसकर्मी निलंबित:बिना अनुमति चल रहा था शो, दरोगा और सिपाही पर कार्रवाई
बहराइच के कैसरगंज में बिना अनुमति जल परी शो संचालित होने के मामले में रविवार को एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें संबंधित क्षेत्र के हल्का इंचार्ज और एक आरक्षी शामिल हैं। दोनों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। सीओ कैसरगंज की जांच रिपोर्ट और एएसपी नगर की संस्तुति के बाद रविवार को यह कार्रवाई की गई। बिना अनुमति चल रहा था जल परी शो कैसरगंज नगर पंचायत में स्टेट बैंक के पास इन दिनों नुमाइश लगी हुई है। इसमें जल परी शो भी संचालित किया जा रहा था। शनिवार को सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान बिना अनुमति शो संचालित होने की पुष्टि होने पर सीओ ने उसे तत्काल बंद करा दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह को सौंपी। हल्का इंचार्ज और आरक्षी निलंबित जांच रिपोर्ट के आधार पर रविवार को एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने संबंधित क्षेत्र के हल्का इंचार्ज दयाराम सरोज और आरक्षी ओम प्रकाश पांडे को निलंबित कर दिया। दोनों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। फखरपुर में टैंक फटने से 15 लोग हुए थे घायल बीते दिनों फखरपुर क्षेत्र में आयोजित नुमाइश के दौरान जल परी शो का टैंक फट गया था। हादसे में चार मासूम बच्चों समेत 15 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद ऐसे आयोजनों की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)