वाराणसी में भाजपा बूथ अध्यक्ष की बेरहमी से पिटाई:घर के बाहर हमलावरों ने पीटा और गालियां दी, चेहरे-गर्दन पर गंभीर चोटें
प्रधानमंत्री के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष पर रविवार रात हथियारबंद हमलावरों ने हमला बोल दिया। कारोबारी भाजपा बूथ अध्यक्ष को घर के बाहर दबोच लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उन्हें सड़क पर गिराकर पीटा और बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया, इसके बाद आसपास जुटे लोगों ने बचाने का प्रयास कि तो हमलावर गालियां देते हुए भाग निकले। पीड़ित भाजपा नेता ने संगठन के पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी और मुहल्ले वालों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी अभी फरार है। तस्वीरों में लहूलुहान भाजपा बूथ अध्यक्ष पहले जानिए पूरा मामला वाराणसी के वार्ड 89, जंगमबाड़ी के बूथ संख्या 304 के भाजपा बूथ अध्यक्ष अनुज शुक्ला गणेश महाल के निवासी हैं और लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं। अनुज अपने घर पर दोना-पत्तल की दुकान संचालित करते हैं। रविवार रात अनुज शुक्ला की मनबढ़ों ने रंजिश में बेरहमी से पिटाई कर दी और इस दौरान मनबढ़ों ने हत्या करने की धमकी भी दी।करीब 11 बजे वह ई-रिक्शा से दुकान का माल उतरवाकर अंदर रख रहे थे। इसी दौरान सनी यादव ने अचानक वहां पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सनी यादव ने उनके साथ मारपीट की। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में अनुज के चेहरे और गर्दन पर चोटें आईं हैं। दशाश्वमेध थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सनी यादव के खिलाफ मारपीट, आपराधिक धमकी समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुज शुक्ला आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं और अपनी विधवा वृद्ध माता और भाई के साथ किराए के मकान में रहते हैं। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)