जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता अभियान:सुचेताहम्बीर सिंह बोले- जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए ऊर्जा-पानी संरक्षण और पौधरोपण जरूरी
जीवाश्म ईंधन की बढ़ती खपत और ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन से जलवायु परिवर्तन की चुनौती गंभीर होती जा रही है। इसको लेकर 9 से 20 नवंबर तक तुर्किये के अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र का जलवायु सम्मेलन सीओपी-31 आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के प्रयासों को गति देना है। इसके लिए सौर ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, वृक्षारोपण और जैव ईंधन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। सेव द एनवायरनमेंट संस्था के राज्य अध्यक्ष सुचेताहम्बीर सिंह ने कुलदीपिका सिंह मेमोरियल पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत आमजन और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन से जुड़ी आपदाओं को कम करने के लिए ऊर्जा और पानी बचाना, पौधरोपण करना, साइकिल का उपयोग बढ़ाना और पर्यावरण अनुकूल उत्पाद अपनाना जरूरी है। यह अभियान रामबाग, टेढ़ी बगिया, ट्रांस यमुना, एत्माद्दौला घाट, हरीपर्वत और मधुवन प्लाजा, दिल्ली गेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)