जमीन खाली कराने पहुंची टीम को महिलाओं ने घेरा:फिरोजाबाद में JCB के आगे लेटे, बोले- 100 साल से रह रहे, अब कहां जाएं?

Nov 10, 2026 - 14:50
0
जमीन खाली कराने पहुंची टीम को महिलाओं ने घेरा:फिरोजाबाद में JCB के आगे लेटे, बोले- 100 साल से रह रहे, अब कहां जाएं?
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कोर्ट के आदेश पर जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम को मंगलवार को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। गिहार कॉलोनी में जेसीबी पहुंचते ही महिलाएं और पुरुष उसके आगे लेट गए। विरोध के चलते प्रशासनिक टीम को फिलहाल कार्रवाई रोकनी पड़ी। अधिकारियों ने लोगों को मकान खाली करने के लिए तीन दिन का समय दिया है। पांच थानों का पुलिस बल पहुंचा, लोगों ने किया विरोध शिकोहाबाद तहसील तिराहे के पास स्थित गिहार कॉलोनी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जमीन खाली कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम पहुंची थी। कार्रवाई के लिए जेसीबी आते ही कॉलोनी के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाएं और पुरुष जेसीबी के आगे लेट गए। जमीन खाली कराने के लिए शिकोहाबाद, जसराना, मक्खनपुर, नगला खंगर और नसीरपुर थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बावजूद लोगों ने प्रदर्शन किया। बोले- सौ साल से रह रहे, अब कहां जाएंगे विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि वे यहां सौ साल से अधिक समय से रह रहे हैं। उनके पास रहने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है। अचानक मकान उजाड़े गए तो वे अपने परिवार और बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। घर उजड़ने से परिवार सड़क पर आ जाएंगे और बच्चों का भविष्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई रोकने की मांग की। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। लोगों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी। मकान खाली करने के लिए तीन दिन का समय मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। CO जयबिन्द गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी के लोगों को मकान खाली करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User