राजस्थान से घायल लौटे मजदूर की अस्पताल में मौत:सीतापुर में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, शरीर पर चोट के निशान

Nov 10, 2026 - 14:50
0
राजस्थान से घायल लौटे मजदूर की अस्पताल में मौत:सीतापुर में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, शरीर पर चोट के निशान
सीतापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में राजस्थान से घायल अवस्था में लौटे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में अपस्ताल में मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने राजस्थान में अज्ञात लोगों पर मारपीट करने और हत्या के बाद उसे छोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हरगांव थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अनूप पुत्र रामदयाल करीब दो महीने पहले गांव के कुछ साथियों के साथ राजस्थान में मजदूरी करने गया था। सीतापुर बस स्टॉप लेकर पहुंचे परिजनों के मुताबिक, करीब तीन दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि अनूप को चोट लगी है। इसके बाद गांव के कुछ साथी उसे लेकर सोमवार रात सीतापुर बस स्टॉप लेकर पहुंचे। शरीर पर चोट के कई निशान यहां से घायल अवस्था में अनूप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता रामदयाल ने आरोप लगाया कि अनूप के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उसके मुंह पर खून लगा हुआ था। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने उसके साथ मारपीट किए जाने और हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि राजस्थान में अज्ञात लोगों ने अनूप के साथ मारपीट की और उसे घायल अवस्था में छोड़ दिया। पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई मजदूर की संदिग्ध मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही राजस्थान में मजदूरी के दौरान अनूप के साथ क्या हुआ, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User