जमीन पर खड़ंजा लगाने के विवाद में मारपीट:आजमगढ़ में महिला के सिर में गंभीर चोट, 10 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

Oct 28, 2026 - 06:15
0
जमीन पर खड़ंजा लगाने के विवाद में मारपीट:आजमगढ़ में महिला के सिर में गंभीर चोट, 10 आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के अईनिया गांव में जमीन पर खड़ंजा लगाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित श्रीचंद्र मौर्य ने जमीन कारोबारी अविनाश यादव पर गांव के कुछ लोगों को उकसाकर जबरन रास्ता निर्माण कराने तथा विरोध करने पर उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कराने का आरोप लगाया है। मारपीट में शांति नामक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, श्रीचंद्र मौर्य पुत्र भगेलू निवासी अईनिया की गाटा संख्या 233 मि. में 25 बिस्वा 18 कड़ी जमीन है। जमीन की पैमाइश की मांग पहले से की गई थी। इसके बावजूद अविनाश यादव द्वारा कुछ ग्रामीणों को उकसाकर कथित रूप से जबरन खड़ंजा निर्माण कराया जाने लगा। घर की महिलाओं ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी निर्माण कार्य नहीं रुका। इसके बाद परिवार के लोगों ने विरोध किया तो कुछ ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला के सिर पर ईंट से वार करने का आरोप श्रीचंद्र मौर्य ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान कमलेश ने शांति के सिर पर ईंट से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। इसके बाद आशीष पर ईंट से उसके पेट के निचले हिस्से में वार करने का आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। घटना के दौरान डायल 112 की पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। उन्होंने पुलिस से उक्त वीडियो फुटेज प्राप्त कर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की मांग की है। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप प्रार्थना पत्र में श्रीचंद्र मौर्य ने आरोप लगाया है कि विवाद के बाद भी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने जमीन कारोबारी पर परिवार को एससी-एसटी के मुकदमे में फंसाने और हत्या कराने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User