कानपुर में अर्णव का असर, बादल छा सकते:करवाचौथ पर भी मौसम रहेगा बेईमान, बारिश भी हो सकती

Oct 28, 2026 - 07:21
0
कानपुर में अर्णव का असर, बादल छा सकते:करवाचौथ पर भी मौसम रहेगा बेईमान, बारिश भी हो सकती
शहर में करवाचौथ से पहले मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। बुधवार से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। दिन में धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चलेगा। वहीं, 29 और 30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। इसके चलते करवाचौथ के दिन भी मौसम बेईमान रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। सुबह और शाम हल्की ठंडक के बीच दिन में धूप गर्मी का एहसास करा सकती है। अर्णव का कानपुर में असर मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह से ही आसमान में आंशिक से लेकर अधिक बादल छाए रह सकते हैं। चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के लैंडफॉल और उससे जुड़े अन्य मौसमी सिस्टम का असर कानपुर तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, जबकि 29 और 30 अक्टूबर को इसका प्रभाव अधिक दिख सकता है। मौसम में यह बदलाव अगले दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। ऐसे में करवाचौथ के दिन भी बादल छाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रात के तापमान में गिरावट, सुबह ठंडक बढ़ी चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से मंगलवार को जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत रही। मंगलवार सुबह ठंडी हवाएं चलीं, जबकि दोपहर में तेज धूप से गर्मी महसूस हुई। शाम होते ही मौसम फिर ठंडा हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User