अजय कुमार साहनी ने लिया DIG मुरादाबाद का चार्ज:मुरादाबाद में अंडर ट्रेनिंग ASP रहे, अब दूसरी पारी की शुरुआत
बरेली से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस अजय कुमार साहनी ने मुरादाबाद डीआईजी का चार्ज संभाल लिया है। साहनी शुक्रवार शाम बरेली से मुरादाबाद पहुंचे और यहां आकर उन्होंने मुरादाबाद रेंज के डीआईजी का चार्ज संभाला। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय साहनी यूपी के महाराजगंज के रहने वाले हैं।
2011 में मुरादाबाद में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस रह चुके अजय कुमार साहनी की मुरादाबाद में यह दूसरी पारी है। हालांकि इसके पहले वे इसी रेंज के जिले बिजनौर में पुलिस कप्तान भी रह चुके हैं। वह अभी तक बरेली परिक्षेत्र के डीआईजी थे। वहीं, मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज-जी को बरेली भेजा गया है। उन्होंने भी शुक्रवार दोपहर चार्ज छोड़ दिया और बरेली रवाना हो गए। दोनों अधिकारियों की रेंज बदल दी गई हैं। अजय साहनी अब मुरादाबाद और मुनिराज-जी बरेली परिक्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। 2011 में मुरादाबाद में रह चुके हैं साहनी अजय कुमार साहनी 2011 में मुरादाबाद में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के तौर पर तैनात थे। जुलाई 2011 में तत्कालीन डीआईजी अशोक कुमार सिंह पर डिंगरपुर में हिंसक भीड़ ने जानलेवा हमला किया था। उस समय साहनी कुंदरकी में थाना प्रभारी/एएसपी के रूप में तैनात थे। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 38 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)