जनगणना के लिए भरने होंगे 40 सवालों के जवाब:हाथरस में स्व-गणना के बाद मिलेगी यूनिक SE-ID, 30 नवंबर तक भरें फार्म
हाथरस में 16 नवंबर से जनगणना-2027 के पहले चरण का स्व-गणना अभियान शुरू हो गया। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पोर्टल पर अपने और परिवार के बारे में जानकारी दर्ज कर प्रक्रिया पूरी की। जनप्रतिनिधियों ने भी स्व-गणना में हिस्सा लिया। पोर्टल पर 40 सवालों के देने होंगे जवाब जिलाधिकारी ने लोगों से 30 नवंबर तक se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की अपील की। पोर्टल पर पूछे गए 40 सवालों के सही जवाब भरने के बाद सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (SE-ID) मिलेगी। उन्होंने लोगों से इस आईडी को सुरक्षित रखने को कहा। DM ने बताया कि घर-घर जनगणना का काम एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान घर आने वाले प्रगणकों को SE-ID दिखानी होगी। सांसद और विधायकों ने भी भरे प्रपत्र सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने भी पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी दर्ज की। उन्होंने जनपदवासियों से तय समय में स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। विकास योजनाओं के लिए जरूरी है जनगणना जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना से देश के विकास की योजनाएं बनाने और संसाधनों की जरूरत के अनुसार योजना तैयार करने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से सही जानकारी दर्ज कर अभियान में हिस्सा लेने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)