पेंशन बहाली समेत 31 मांगों पर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:DM को ज्ञापन देकर बोले- 17 से 19 नवंबर तक लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे

Nov 05, 2026 - 15:00
0
पेंशन बहाली समेत 31 मांगों पर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:DM को ज्ञापन देकर बोले- 17 से 19 नवंबर तक लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे
जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों की 31 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। गुरुवार दोपहर एक बजे शिक्षक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो 17, 18 और 19 नवंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पुरानी पेंशन और 65 साल में सेवानिवृत्ति की मांग शिक्षक संघ के मुताबिक, पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करना उनकी प्रमुख मांग है। इसके अलावा सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल करने, चिकित्सकीय अवकाश बहाल करने और स्थानांतरण प्रक्रिया आसान बनाने की मांग की गई है। संघ ने स्थानांतरण के लिए NOC की बाध्यता खत्म करने, ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने और रोस्टर की विसंगतियां दूर करने की भी मांग उठाई है। पदोन्नति और आमेलन से जुड़ी मांगें भी शामिल ज्ञापन में आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का विकल्प देने, पुरानी सेवा जोड़कर पदोन्नति का लाभ देने और आमेलन से वंचित शिक्षकों का जल्द आमेलन करने की मांग की गई है। शिक्षकों ने PhD इंक्रीमेंट लागू करने, अर्हता तिथि से प्रोफेसर पदनाम देने और पदोन्नति पर नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ देने की भी मांग की है। संघ ने स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को अनुदान पर लेने और उनमें कार्यरत शिक्षकों को UGC वेतनमान देने की मांग की। इसके साथ ही NPS के लंबित अंशदान और राज्यांश का बैकलॉग खत्म करने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। पेंशन, परीक्षा और शोध से जुड़े मुद्दे उठाए शिक्षकों ने सेवानिवृत्त साथियों की पेंशन और GPF का भुगतान जल्द करने की मांग की। शोध परियोजनाओं और सेमिनार के लिए स्वीकृत राशि समय पर जारी करने को भी कहा गया है। परीक्षा व्यवस्था में बदलाव और AI आधारित उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की प्रस्तावित नीति वापस लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। इसके अलावा परीक्षा पारिश्रमिक और TA-DA बढ़ाने, परीक्षा समाप्त होने के पांच दिन के भीतर भुगतान करने तथा समर्थ पोर्टल पर पदोन्नति प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की मांग की गई है। 2 नवंबर से शुरू किया चरणबद्ध आंदोलन संघ ने बताया कि 2 नवंबर 2026 से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है। संगठन के मुताबिक, शासन स्तर पर कई बार समस्याएं उठाने के बावजूद उनका समाधान नहीं हुआ। शिक्षक संघ ने सरकार से बातचीत के जरिए मांगें पूरी करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर नवंबर में लखनऊ में आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User