बोरिंग मशीन लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलटा:जालौन में नीचे दबकर युवक की मौत, गांव जा रहा था
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बोरिंग मशीन लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार गुलाम हुसैन (45) उसके नीचे दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर कोंच से बोरिंग मशीन लेकर बसो गांव की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे चांदनी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)