धनतेरस-दीपावली पर प्रतापगढ़ में रूट डायवर्जन लागू:6 से 8 नवंबर तक 116 पिकेट और 87 बैरियर तैनात, भारी वाहनों की नो एंट्री

Nov 05, 2026 - 15:00
0
धनतेरस-दीपावली पर प्रतापगढ़ में रूट डायवर्जन लागू:6 से 8 नवंबर तक 116 पिकेट और 87 बैरियर तैनात, भारी वाहनों की नो एंट्री
धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए प्रतापगढ़ और प्रयागराज कस्बे में छह से आठ नवंबर तक रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस ने 116 पिकेट पॉइंट बनाए हैं और 87 बैरियर लगाए हैं। निर्धारित नो एंट्री पॉइंटों से भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। सुल्तानपुर, पट्टी, अंतू, रानीगंज और जेठवारा की ओर से आने वाले ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीसीएम, पिकअप समेत अन्य बड़े व्यावसायिक वाहनों को इन पॉइंटों पर रोका जाएगा। त्योहार के दौरान मुख्य बाजारों में चारपहिया वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर भी रोक रहेगी। पुलिस के मुताबिक, इससे बाजारों में जाम से बचने और लोगों को खरीदारी में आसानी होगी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दैनिक भास्कर को बताया कि पिकेट और बैरियर पर उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीओ और थाना प्रभारियों को अपने इलाकों में निगरानी रखने और पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी जांचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख बाजारों और सराफा मार्केट में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी अपने इलाकों में पैदल गश्त करेंगे। सराफा बाजारों की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। एसपी ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User