30 मांगों को लेकर शिक्षकों ने DM को सौंपा ज्ञापन:कासगंज में शिक्षक संघ ने की OPS बहाली और 65 साल की सेवानिवृत्ति आयु की मांग

Nov 05, 2026 - 15:00
0
30 मांगों को लेकर शिक्षकों ने DM को सौंपा ज्ञापन:कासगंज में शिक्षक संघ ने की OPS बहाली और 65 साल की सेवानिवृत्ति आयु की मांग
कासगंज में लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने गुरुवार दोपहर एक बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में शिक्षकों की 30 मांगें शामिल हैं। संगठन ने सरकार से इनका जल्द समाधान करने की अपील की। काली पट्टी बांधकर जताया था विरोध फुपुक्टा के आह्वान और रम्पुटा अलीगढ़ के निर्देश पर के.ए. पीजी कॉलेज कासगंज और गंजडुण्डवारा पीजी कॉलेज की शिक्षक संघ इकाइयों ने ज्ञापन दिया। इससे पहले 2 से 4 नवंबर तक शिक्षक संघ के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर चरणबद्ध तरीके से विरोध जताया। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में 14 आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल करने की मांग शामिल है। लंबित समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन शिक्षक संघ इकाई के सचिव डॉ. बृजेंद्र यादव ने बताया कि 25 अक्टूबर को प्रयागराज में हुई फुपुक्टा की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक, प्रदेश के महाविद्यालयों में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। संगठन शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है। इकाई अध्यक्ष डॉ. अंजना वशिष्ठ रावत ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठन एकजुट है। मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान लेफ्टिनेंट अभिषेक यादव, डॉ. ए.पी. गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. उमेश यादव, डॉ. अजीत यादव, डॉ. साबिस्ता अंजुम, डॉ. अनुपम पाठक, डॉ. हर्ष मिश्रा, डॉ. पूनम रानी शर्मा, डॉ. कमलेश सिंह और डॉ. पवन दुबे समेत दोनों महाविद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User