ड्यूटी में नर्सों को रील बनाने पर रोक:कौशांबी मेडिकल कॉलेज के आदेशों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

Nov 05, 2026 - 15:00
0
ड्यूटी में नर्सों को रील बनाने पर रोक:कौशांबी मेडिकल कॉलेज के आदेशों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
कौशांबी मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान रील बनाने और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने पर रोक लगा दी गई है। प्राचार्य डॉ. हरिओम ने 2 नवंबर को जारी आदेश में नियम तोड़ने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है। सरकारी काम में लापरवाही का आरोप जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात कुछ स्टाफ नर्स इलाज के बजाय फेसबुक, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए रील और वीडियो बना रही थीं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अस्पताल प्रशासन ने इसे सरकारी काम में लापरवाही और आपत्तिजनक काम माना है। आदेश में कहा गया है कि अस्पताल संवेदनशील जगह है, जहां मरीजों का इलाज और देखभाल प्राथमिकता है। ड्यूटी के दौरान मनोरंजन के लिए वीडियो बनाने से काम पर असर पड़ता है। यह मरीजों की निजता और अस्पताल की गरिमा के लिए भी ठीक नहीं है। आदेश के मुताबिक, नियमित, संविदा, एनएचएम और आउटसोर्सिंग के जरिए काम करने वाला कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के लिए रील, वीडियो या मनोरंजन से जुड़ी सामग्री नहीं बना सकेगा और न ही पोस्ट कर सकेगा। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकेंगे अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी और ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील स्थानों पर सक्षम अधिकारी की पहले से अनुमति के बिना फोटो-वीडियो नहीं बनाए जा सकेंगे। मरीजों, उनके परिजनों या अस्पताल के रिकॉर्ड से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने पर भी रोक है। प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को तय काम और जिम्मेदारियां निभाने का निर्देश दिया है। आदेश तोड़ने पर संबंधित कर्मचारी से जवाब मांगा जाएगा और नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी। अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी प्राचार्य के आदेश की कॉपी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सभी विभागाध्यक्षों, नोडल अधिकारियों, कार्यवाहक मैट्रन और आउटसोर्सिंग सुपरवाइजरों को भेजी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User