रेड रोज स्कूल में वार्षिकोत्सव:विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, आरसी मिश्रा बोले-विद्यार्थी राष्ट्र का भविष्य
रेड रोज पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थापक/प्रधानाचार्य आर सी मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की अधक्षता डॉ. स्मिता मिश्रा, प्रबंधक निदेशक प्रशांत कुमार मिश्रा एवं मुख्य शैक्षिक अधिकारी अनुपमा शुक्ला मंच पर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की प्रगति पर प्रकाश डाला और सभी के सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उनकी भूमिका पर जोर दिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने संस्कृत व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)