कैंटोनमेंट के बंगला नंबर 61 में पकड़ा गया तेंदुआ:दशहरे से दहशत में जी रहे थे लोग, वन विभाग कह रहा था फिशिंग कैट

Nov 16, 2026 - 10:34
0
कैंटोनमेंट के बंगला नंबर 61 में पकड़ा गया तेंदुआ:दशहरे से दहशत में जी रहे थे लोग, वन विभाग कह रहा था फिशिंग कैट
शहर के बेहद सुरक्षित और पॉश माने जाने वाले कैंटोनमेंट इलाके में पिछले कई हफ्तों से चल रहा दहशत का दौर आखिरकार खत्म हो गया है। दशहरे के समय से स्थानीय लोगों और सैन्य कर्मियों के लिए आतंक का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ लिया है। कैंटोनमेंट क्षेत्र के बंगला नंबर 61 में पिछले कई दिनों से लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया, जिसके बाद पूरे इलाके ने राहत की सांस ली है। डीएफओ निधि चौहान मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया और बताया कि शासन को सूचना दी गई है। वहीं लगातार जनता को फिशिंग कैट और अन्य चीजें बताकर पल्ला झाड़ने वाले रेंजर और वन विभाग के कर्मियों पर कार्रवाई की बात की है। दशहरे के समय से जारी थी लुका-छिपी कैंटोनमेंट क्षेत्र में तेंदुए की पहली झलक दशहरे के आसपास देखी गई थी। इसके बाद से ही पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त था। तेंदुए की चहलकदमी ने न केवल स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा रखी थी, बल्कि आसपास के स्कूलों और दफ्तरों में आने-जाने वाले लोगों में भी डर बना हुआ था। शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे थे। बंगला नंबर 61 में बिछाया गया था जाल डीएफओ ने बताया - तेंदुए की लगातार बदलती लोकेशन को देखते हुए वन विभाग की टीम ने इलाके में विशेष निगरानी शुरू की थी। पदचिह्नों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेंदुए की आवाजाही कैंटोनमेंट के बंगला नंबर 61 के आसपास सबसे ज्यादा पाई गई। इसी रणनीति के तहत वन विभाग के अधिकारियों ने बंगला नंबर 61 के परिसर में एक बड़ा और मजबूत पिंजरा लगाया था। पिंजरे के अंदर तेंदुए को आकर्षित करने के लिए चारा भी रखा गया था। आखिरकार पिंजरे में फंसा तेंदुआ पिछले कई दिनों के इंतजार और वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद यह योजना सफल रही। शिकार की तलाश में भटक रहा तेंदुआ बंगला नंबर 61 में लगे पिंजरे के भीतर दाखिल हुआ और पिंजरे का दरवाजा बंद हो गया। पिंजरे में कैद होने के बाद तेंदुए ने बाहर निकलने के लिए काफी दहाड़ लगाई और जोर-आजमाइश की, लेकिन मजबूत लोहे के पिंजरे से वह बाहर नहीं निकल सका। वन विभाग की टीम ने सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सावधानीपूर्वक पिंजरे को अपने कब्जे में लिया और तेंदुए के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच की। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है और उसे सुरक्षित तरीके से घने जंगल या निर्धारित वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User