एटा में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:करवा चौथ की तैयारी कर रही थी पत्नी
एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में वरना रोड पर ढाकपुरा स्थित राजकीय महाविद्यालय के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 33 वर्षीय अंशुल पांडेय की मौत हो गई। अंशुल, विजेंद्र सिंह पांडेय के बेटे थे और वरना गांव के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक, वह घर से जैथरा बाजार जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के चाचा गुड्डू पांडे द्वारा बताया गया कि अंशुल बालाजी इंटरप्राइजेज के नाम से इंटरलॉकिंग के व्यवसाई थे अंशुल की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। उनका पांच साल का बेटा अभिनय है। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता विजेंद्र सिंह वरना उच्च प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर तैनात हैं पत्नी आरती ग्रहणी है अंशुल की पत्नी आरती करवा चौथ की तैयारी कर रही थीं और उनके घर लौटने का इंतजार कर रही थीं। हादसे की खबर के बाद गांव में शोक का माहौल है। जैथरा थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)