2-अधिवक्ताओं पर हमले के बाद बार ने आंदोलन तेज किया:गिरफ्तारी नहीं होने पर जेल भरो आंदोलन करेंगे वकील

Oct 29, 2026 - 16:31
0
2-अधिवक्ताओं पर हमले के बाद बार ने आंदोलन तेज किया:गिरफ्तारी नहीं होने पर जेल भरो आंदोलन करेंगे वकील
बहराइच में दो अधिवक्ताओं पर हुए कथित हमलों के विरोध में बार एसोसिएशन ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई बैठक में पदाधिकारियों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी करने का आरोप लगाया। बार ने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी नहीं होने पर अधिवक्ता सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने पहुंचेंगे और जेल में रहकर सत्याग्रह करेंगे। घर में घुसकर पूर्व बार उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि पहली घटना 17 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे हुई थी। आरोप है कि तीन हमलावर कोतवाली देहात से करीब 50 मीटर दूर वसंत विहार कॉलोनी स्थित बार के पूर्व उपाध्यक्ष बाबूराम तिवारी के घर में घुस आए और उन पर चाकू से हमला किया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने अक्षय नाम के एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी रवि फरार हो गया, जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो सकी। मामले में कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बार पदाधिकारियों के मुताबिक, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। अधिवक्ता को गाड़ी से कुचलने की कोशिश का आरोप दूसरी घटना 23 अक्टूबर की बताई गई है। आरोप है कि मनीष नाम के युवक ने अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी को फॉर्च्यूनर गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। इस दौरान उनका हेलमेट टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में धारा 109 और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बार एसोसिएशन का कहना है कि इस मामले में भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुक्रवार को धरना, शनिवार से सामूहिक गिरफ्तारी बार एसोसिएशन के ऐलान के मुताबिक, आंदोलन के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह 11 बजे से धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार से तीसरे चरण में अधिवक्ता सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने के लिए पेश होंगे। बार के अनुसार, अधिवक्ता जेल में रहकर ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन करेंगे। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User