कानपुर देहात के 32 इंस्पेक्टरों का तबादला:डीआईजी ने जारी किए आदेश, 7 जिलों में भेजे गए; कई थानों की कमान बदलेगी

Nov 17, 2026 - 21:32
0
कानपुर देहात के 32 इंस्पेक्टरों का तबादला:डीआईजी ने जारी किए आदेश, 7 जिलों में भेजे गए; कई थानों की कमान बदलेगी
कानपुर देहात में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले में तैनात एक साथ 32 निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। दो अलग-अलग तबादला आदेशों में 16-16 निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। इनमें कई थानों की कमान संभाल रहे प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं। डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद के हस्ताक्षर से जारी आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। दरअसल, आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को देखते हुए पुलिस विभाग में तीन साल की अवधि पूरी कर चुके निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी क्रम में कानपुर देहात में तैनात कुल 32 निरीक्षकों को गैर जनपद भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। तबादला सूची के मुताबिक निरीक्षकों को फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा औरैया तथा अन्य जनपदों में भेजा गया है। पहली सूची में लखनऊ, संजीव सिंह, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र बहादुर सिंह, महेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, अजयपाल, धीरेंद्र सिंह, रीना गौतम, अनिल कुमार और विवेक कुमार यादव समेत 16 निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी सूची में विनोद कुमार, जनार्दन प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार यादव, अखिलेश कुमार जायसवाल, रामगोविंद मिश्रा, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, आदेशचंद्र, हरमीत सिंह, संजेश कुमार, अब्दुल कलाम, अमरेंद्र बहादुर सिंह, सीमा सिंह, देवेंद्र विक्रम, शिवनारायण सिंह और सतीश कुमार सिंह का नाम शामिल है। गौरतलब है कि भोगनीपुर के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह का इटावा और अकबरपुर के प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह का फर्रुखाबाद तबादला हुआ है। वहीं मंगलपुर प्रभारी प्रवीण कुमार यादव को औरैया भेजा गया है। एक साथ 32 निरीक्षकों के स्थानांतरण से जिले के कई थानों में नई तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। अब पुलिस महकमे में नए थाना प्रभारियों की तैनाती को लेकर निगाहें टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User