आगरा किले से जीवनी मंडी तक भीषण जाम:तीन घंटे रेंगते रहे वाहन; यमुना किनारा रोड पर हर दिन यही हालात

Nov 17, 2026 - 21:32
0
आगरा किले से जीवनी मंडी तक भीषण जाम:तीन घंटे रेंगते रहे वाहन; यमुना किनारा रोड पर हर दिन यही हालात
आगरा शहर में मंगलवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। यमुना किनारे आगरा किले से लेकर जीवनी मंडी तक भीषण जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे हो गए कि चार पहिया वाहन तो दूर, बाइक सवारों को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। शाम पांच बजे से शुरू हुआ जाम रात आठ बजे तक लोगों के लिए मुसीबत बना रहा। आगरा किले से जीवनी मंडी की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग लगातार निकलने का रास्ता तलाशते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। कई वाहन चालक गलियों और दूसरे रास्तों से निकलने की कोशिश करते नजर आए। इसके बावजूद जाम की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जिन्हें शाम के समय अपने काम से घर लौटना था। जाम के कारण लोगों का सफर लंबा हो गया। बाइक सवार भी वाहनों के बीच फंसकर रह गए। यातायात व्यवस्था संभालने के इंतजाम नाकाफी नजर आए और सड़क पर वाहन रेंगते रहे। रोजाना बन रही जाम की स्थिति यमुना किनारे इस मार्ग पर जाम की समस्या कोई नई नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां लगभग हर दिन यातायात प्रभावित रहता है। व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने से हालात और बिगड़ जाते हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User