लखनऊ पुलिस ने जीती अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता, सुल्तानपुर को हराया:कांस्टेबल ऋषिकेश सिंह बने मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन

Nov 17, 2026 - 21:49
0
लखनऊ पुलिस ने जीती अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता, सुल्तानपुर को हराया:कांस्टेबल ऋषिकेश सिंह बने मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन
बाराबंकी की 10वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 29वीं लखनऊ जोन अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 सोमवार को संपन्न हो गई। तीन दिन चली प्रतियोगिता के फाइनल में लखनऊ पुलिस ने सुल्तानपुर पुलिस को हराकर खिताब अपने नाम किया। सुल्तानपुर की टीम उपविजेता रही। नौ जिलों की टीमों ने लिया हिस्सा प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के नौ जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ और लखीमपुर खीरी की टीमें शामिल थीं। सभी टीमों को ग्रुप ए और बी में बांटा गया था। प्रतियोगिता के तीसरे और आखिरी दिन 17 नवंबर को लखनऊ और सुल्तानपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें लखनऊ पुलिस की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। एसपी ने विजेता और उपविजेता टीम को किया सम्मानित समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ अनुशासन, आपसी तालमेल और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। ऋषिकेश सिंह बने मैन ऑफ द सीरीज सुल्तानपुर के कांस्टेबल ऋषिकेश सिंह को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। कांस्टेबल सुमित चौधरी को मैन ऑफ द मैच और उन्नाव के कांस्टेबल खेवेन्द्र सिंह को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला। कार्यक्रम में सीओ सिटी आफताब आलम, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार, प्रशिक्षक, निर्णायक मंडल के सदस्य और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User