लखनऊ में कॉलेज की छात्राओं ने मिलेट्स से व्यंजन बनाए:दीपावली उत्सव में रागी इडली, ज्वार ढोकला समेत कई पकवान पेश किए
दीपावली की खुशियों में इस बार सेहत का तड़का भी लगा। एपी सेन गर्ल्स मेमोरियल डिग्री कॉलेज में दीपावली उत्सव के दौरान छात्राओं ने मिलेट्स (श्रीअन्न) से तैयार पौष्टिक व्यंजनों के जरिए स्वस्थ खान-पान का संदेश दिया। गृह विज्ञान और मानव विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पाक कला, पोषण जागरूकता और रचनात्मकता का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में रागी इडली, ज्वार ढोकला, चिया सीड्स पुडिंग, रागी फ्रूट कप, अमरूद पानीपुरी, भेल चाट और मखाना भेल चाट जैसे व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं ने पारंपरिक अनाजों और पौष्टिक सामग्री से स्वादिष्ट व आधुनिक व्यंजन तैयार कर दिखाया कि श्रीअन्न को रोजमर्रा के भोजन में आसानी से शामिल किया जा सकता है। स्वाद के साथ पोषण पर फोकस कार्यक्रम में मिलेट्स के पोषण संबंधी महत्व पर भी चर्चा की गई। रागी, ज्वार और अन्य मोटे अनाज फाइबर व खनिज तत्वों के अच्छे स्रोत हैं। इनके संतुलित आहार में शामिल होने से बेहतर पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सकता है। छात्राओं को त्योहारों पर स्वाद के साथ सेहत का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। रंगोली और दीया निर्माण में दिखी रचनात्मकता उत्सव में रंगोली, पोस्टर मेकिंग और दीया निर्माण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। पोस्टर के माध्यम से छात्राओं ने संतुलित आहार, पोषण जागरूकता और मिलेट्स के महत्व को प्रदर्शित किया। वहीं रंगोली और दीया निर्माण में दीपावली की सांस्कृतिक परंपराओं और कलात्मक प्रतिभा की झलक देखने को मिली। मुख्य अतिथि अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार विमल ने कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. दीपशिखा अवस्थी, शैल्की गुप्ता, सबा और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने कम समय में सफल आयोजन के लिए शिक्षकों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)